नीट परीक्षा 2026
नीट परीक्षा: जिला प्रशासन व पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिला पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिए कड़े निर्देश
हनुमानगढ़। देशभर में रविवार को आयोजित हो रही NEET (नीट) परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शांतिपूर्वक शुरू हो गई। जिला मुख्यालय पर परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण
जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह मीना द्वारा जिला मुख्यालय के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन भ्रमण किया गया। विजिट के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और धरातल पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी को परखा।
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसपी श्री मीना ने ड्यूटी पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कार्मिकों और कर्मचारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने दिए गए मुख्य निर्देश
सुरक्षा प्रोटोकॉल:
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश और निकास के समय कड़ी निगरानी रखी जाए।
अनुशासन:
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अभ्यर्थियों की सहायता के साथ-साथ अनुशासन बनाए रखें।
प्रतिबंधित क्षेत्र:
परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ को जमा न होने दें।
300 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद
परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र के 300 मीटर के दायरे में आने वाले सभी ई-मित्र केंद्र, फोटोकॉपी की दुकानें और इंटरनेट कैफे परीक्षा अवधि के दौरान पूरी तरह बंद रहें।इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित थानाधिकारियों को दिए गए हैं। वर्तमान में सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सुचारू है।
