News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

महिला सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

महिला सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

महिला सुरक्षा अभियान के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार गुरूवार को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, जिला हनुमानगढ़ द्वारा सेठ राधा कृष्ण बिहानी स्कूल, हनुमानगढ़ टाउन में महिला सुरक्षा अभियान के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में दी जानकारी 

  • बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए तथा विभिन्न परिस्थितियों में अपने बचाव के तरीके व्यावहारिक रूप से समझाए गए।
  • राजकॉप सिटीजन एप के बारे में जानकारी दी गई।
  • साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों एवं साइबर ठगी होने पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे में अवगत कराया गया।
  • आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी गई।
  • चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया गया।
  • गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी गई।
  • साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
  • पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा एवं कार्यस्थल पर शोषण के विरुद्ध बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई।
  • सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों से दूर रहने तथा अपराध में लिप्त पाए जाने पर होने वाली कानूनी कार्यवाही के बारे में बताया गया।
  • बालिकाओं को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.