News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गबन के मामले में सहकारिता मंत्री का कड़ा रुख

ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गबन के मामले में सहकारिता मंत्री का कड़ा रुख

ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गबन पर सख्त हुए मंत्री गौतम दक, बोले— दोषियों की संपत्तियां कुर्क कर लौटाई जाएगी खाताधारकों की रकम

हनुमानगढ़। जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में हुए करोड़ों रुपए के गबन मामले को लेकर सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने सख्त रुख अपनाया है। हनुमानगढ़ पहुंचने पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि गबन में शामिल आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क कर खाताधारकों को उनकी जमा राशि लौटाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हनुमानगढ़ दौरे के दौरान तलवाड़ा झील, टिब्बी और रतनपुरा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पीड़ित खाताधारकों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई। पीड़ितों ने बताया कि समितियों में करोड़ों रुपए का गबन हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनकी जमा राशि वापस नहीं मिली है।

पीड़ित खाताधारकों ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से वे लगातार अधिकारियों और विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने दोषियों पर जल्द कार्रवाई कर उनकी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग की।

मंत्री ने पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है और खाताधारकों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.