News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

एमएसपी पर रिकॉर्ड गेहूं खरीद

एमएसपी पर रिकॉर्ड गेहूं खरीद

एमएसपी गेहूं खरीद 2026-27, हनुमानगढ़ में रिकॉर्ड खरीद, अभी तक 56 हजार से अधिक किसानों को मिला एमएसपी का लाभ

शुरुआती लक्ष्य में बढ़ोतरी के बाद 8 लाख मैट्रिक टन गेहूं की हो रही खरीद

हनुमानगढ़। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। किसानों की आवश्यकता को देखते हुए जिले का शुरुआती खरीद लक्ष्य को 75 हजार मैट्रिक टन बढ़ाकर 8 लाख 510 मैट्रिक टन किया गया, जो प्रदेश के कुल खरीद लक्ष्य का लगभग एक तिहाई है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खरीद कार्य समयबद्ध ढंग से किया जा रहा है।

जिले में अब तक 7 लाख 33 हजार 327 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 92 प्रतिशत है। इस खरीद से 56 हजार 876 किसानों को सीधा लाभ मिला है। वहीं किसानों के बैंक खातों में ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से 1881 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 2585 रुपए प्रति क्विंटल के एमएसपी के साथ 150 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिए जाने से किसानों को कुल 2735 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हुआ है और उनकी आय में वृद्धि हुई है। जिले के 50 हजार से अधिक किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा चुका है। एमएसपी पर गेहूं खरीद के मामले में हनुमानगढ़ पूरे प्रदेश में अव्वल है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.