News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ

टिब्बी में जनकल्याण के लिए ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर का आगाज: आमजन हुए लाभान्वित

चंदूरवाली में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, समस्याओं का समाधान से मिली खुशियां व आत्मनिर्भरता भी

टिब्बी। राजस्थान सरकार के जन-कल्याणकारी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टिब्बी उपखंड की ग्राम पंचायत चंदूरवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में  शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर से आगाज हुआ। शिविर आमजन के लिए समस्या निवारण से राहत, खुशियां व आत्म निर्भरता का संदेश लेकर आया। एक ही स्थान आए 22 विभागों के अधिकारियों ने शिविर में आने वाले लोगो की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान की। 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने 10 परिवारों को आवासीय भूखंड का मालिकाना हक देकर खुशियां बाटी जो उनके लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लाभ के द्वार खोल गई। चंदूरवाली के वार्ड 5 निवासी पल्लेदारी कर मजदूरी करने वाले बलवीर सिंह व मिट्ठू सिंह पुत्र श्री बंशा सिंह को एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार, तहसीलदार हरीश कुमार टाक, शिविर प्रभारी श्री राधाकृष्ण कड़वासरा, सहायक प्रभारी नायब तहसीलदार श्री पतराम गोदारा, जनप्रतिनिधि पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती दमयंती बेनीवाल, टिब्बी मंडल अध्यक्ष श्री इन्द्रसैन चाहर, प्रशासक हंसराज धारणिया, ग्राम विकास अधिकारी काशीराम बागड़ी, सुशील रावण, पुष्पा रानी ने स्वामित्व का प्रमाण पत्र दिया तो उनके चेहरों पर खुशी झलक गई। और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसे मालिकाना हक मिलने से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, ऋण, आवासीय योजनाओं के लाभ  मिलने से अपने परिवार के सपनों को साकार कर पाएगा। 

दो स्वयं सहायता समूह का किया गठन, महिलाये बन सकेगी आत्मनिर्भर 

वही राजीविका विभाग की डाटा एंट्री सखी चंद्रकला ने गांव की बीस महिलाओं को प्रेरित कर दस- दस महिलाओं के दो नए स्वयं सहायता समूह का गठन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के द्वार की ओर अग्रसर किया। राजीविका विभाग के एरिया कॉर्डिनेटर मुरलीधर ने बताया कि चंदूरवाली ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में आई नरेगा श्रमिक बीस महिलाओं को स्वय सहायता समूह की जानकारी देकर गठन किया गया। और समूह की सहायता के लिए आगे की प्रक्रिया को शुरू करवाया। जिससे वे भी अपने किसी कार्य में रोजगार प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर पाएगी। जिससे राज्य सरकार द्वारा जलकल्याण की मंशा साकार हो रही है। इस मौके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल कड़ेला, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद यादव, सहायक निदेशक बलकरण सिंह आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

शहरी सेवा शिविर में एकल नारी पेंशनर महिला को मिला पालनहार योजना का सहारा

टिब्बी नगरपालिका क्षेत्र में आयोजित शहरी सेवा शिविर में वार्ड 1 की निवासी तलाकशुदा महिला लवजीत कौर शिविर में आई और उसकी 5 वर्षीय बेटी परनीत कौर को पालनहार योजना में लाभ नहीं मिलने की समस्या को शिविर प्रभारी श्री बृजेश सोनी को बताई तो उन्होंने तत्काल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के वरिष्ठ सहायक संदीप मील को समस्या समाधान के निर्देश दिए। कार्मिक ने एकल नारी महिला पेंशनर के समस्त दस्तावेज की पूर्ति कर ऑनलाइन करवाया और तत्काल स्वीकृति प्रदान कर पालनहार योजना में नाम जोड़कर लाभान्वित किया । पालनहार योजना स्वीकृति का प्रमाण पत्र दिया तो महिला ने अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वह अब अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा, लालन पालन सहित उसके सपनों को साकार कर पाएगी। वही एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार ने शिविर का निरीक्षण का अधिकारियों को शिविर में आने वाले लोगो की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। 

 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.