News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

समान नागरिक संहिता पर जन-फीडबैक के निर्देश

समान नागरिक संहिता पर जन-फीडबैक के निर्देश

समान नागरिक संहिता (UCC) पर अधिकाधिक जन-फीडबैक दर्ज कराने के निर्देश, 5 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

टिब्बी। उपखंड अधिकारी, टिब्बी के निर्देशानुसार राजस्थान सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) विषय पर आमजन एवं हितधारकों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा फील्ड टीमों को अधिक से अधिक जन-प्रतिक्रिया दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं तथा अपने परिवार का फीडबैक तत्काल दर्ज करें। साथ ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र में स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी एवं निजी संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आधिकारिक लिंक एवं QR कोड का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त BLO, NSS, NCC, स्काउट्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सभी फील्ड कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे दैनिक जनसुनवाई, सेवा शिविरों, बैठकों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान आमजन को समान नागरिक संहिता (UCC) संबंधी प्रश्नावली पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

राजस्थान सरकार के अनुसार यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उच्च प्राथमिकता का है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अपने-अपने क्षेत्र में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

समान नागरिक संहिता (UCC) पर फीडबैक दर्ज कराने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकते हैं। टिब्बी उपखंड अधिकारी, ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समयबद्ध कार्यवाही करते हुए इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.