News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला कलक्टर ने औचक निरीक्षण कर लिया जायजा

जिला कलक्टर ने औचक निरीक्षण कर लिया जायजा

जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग एवं शौचालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कलक्ट्रेट में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी तथा आवश्यक सुधार समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदी लाल मीणा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं डॉ. दिव्या तथा नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post