DAANVEER पहल से जुड़ने का आह्वान
DAANVEER पहल से जुड़े, अपनी ग्राम पंचायत को बनाएं डिजिटल रूप से सशक्त
हनुमानगढ़। DAANVEER ग्रामीण भारत के विकास हेतु पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एक राष्ट्रीय जनभागीदारी पहल है। इस पहल का उद्देश्य देश-विदेश में रहने वाले प्रत्येक भारतीय को अपनी मूल ग्राम पंचायत के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
इस अभियान की शुरुआत एक सरल लेकिन प्रभावशाली कदम से होती है—अपनी ग्राम पंचायत को एक कंप्यूटर दान देकर। इससे ग्राम पंचायतों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी तथा ग्रामीण नागरिकों को आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
DAANVEER पहल के माध्यम से प्रत्येक नागरिक अपने गाँव को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहभागी बन सकता है। यह पहल केवल एक कंप्यूटर दान तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम और विकसित बनाने की दिशा में जनसहभागिता का एक सशक्त माध्यम है।
पंचायती राज मंत्रालय ने सभी प्रवासी एवं स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों, उद्योगों तथा संस्थाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित हो सके और ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके।
.jpg)