News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नगर निकाय आम चुनाव-2026

नगर निकाय आम चुनाव-2026

नगर निकाय आम चुनाव को लेकर अवकाश स्वीकृति के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए निर्देश

हनुमानगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर द्वारा नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 की घोषणा की जा चुकी है। चुनाव कार्य के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हनुमानगढ़ डॉ. खुशाल यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जिला स्तरीय अधिकारी, चाहे वे चुनाव कार्य से संबंधित हों अथवा नहीं, अपना अवकाश जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) हनुमानगढ़ तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से स्वीकृत करवाकर ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे।

रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय अथवा जिला स्तरीय निर्वाचन प्रकोष्ठ में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अथवा प्रकोष्ठ प्रभारी को अधिकृत किया गया है। प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा कार्य की आवश्यकता एवं कर्मचारी की अनुपस्थिति से प्रभावित होने वाले दायित्वों को ध्यान में रखते हुए अवकाश पर निर्णय लिया जाएगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त ऐसे कर्मचारी, जिनकी ड्यूटी अभी निर्वाचन कार्य में नहीं लगी है, वे नियमानुसार अपना अवकाश स्वीकृत करवाकर जा सकते हैं। हालांकि, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में निर्वाचन ड्यूटी लगने पर अवकाश स्वतः निरस्त माना जाएगा तथा संबंधित कार्मिक को तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने तथा आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post