राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट-2026
राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट में युवाओं एवं विद्यार्थियों के नवाचार को मिलेगा मंच
अधिकतम 30 टीमें होंगी ब्लॉक स्तर पर शॉर्टलिस्ट
ब्लॉक स्तरीय गठित मूल्यांकन समिति करेंगी आवेदनों की समीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग एवं फाइनल पिचिंग/मूल्यांकन
टिब्बी। युवाओं, विद्यार्थियों, नवाचारकर्ताओं, उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित “Rajasthan Startup Quest 2026” के तहत टिब्बी में ब्लॉक स्तरीय मूल्यांकन समिति का गठन किया गया है। उपखंड अधिकारी टिब्बी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार समिति आवेदनों की समीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग एवं फाइनल पिचिंग/मूल्यांकन की प्रक्रिया संपन्न करवाएगी।
अधिकतम 30 टीमें होंगी शॉर्टलिस्ट
समिति द्वारा ब्लॉक स्तर पर प्राप्त Rajasthan Startup Quest 2026 के आवेदनों/टीमों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समीक्षा एवं शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक से अधिकतम 30 टीमों को ब्लॉक स्तरीय पिचिंग के लिए चयनित किया जा सकेगा। इसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर शीर्ष तीन टीमों का चयन कर जिला स्तरीय चरण के लिए भेजा जाएगा। ब्लॉक स्तरीय फाइनल पिचिंग/इवैल्यूएशन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) मोड के माध्यम से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
विद्यालयों में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को क्षेत्र के राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम की जानकारी एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध करवाने, विद्यार्थियों को Innovation, Entrepreneurship, Startup एवं स्थानीय समस्याओं के innovative solutions के प्रति जागरूक करने तथा अधिकाधिक Student Teams की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी विशेष रूप से प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विकास अधिकारी पंचायत समिति टिब्बी द्वारा पंचायत समिति क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार, ग्रामीण युवाओं एवं नवाचार संबंधी विचार रखने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का दायित्व निभाया जाएगा।
मूल्यांकन समिति का गठन
गठित समिति में उपखंड अधिकारी टिब्बी को अध्यक्ष, विकास अधिकारी पंचायत समिति टिब्बी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टिब्बी को सदस्य, Programmer, DoIT टिब्बी को सदस्य सचिव तथा विजय कुमार नोखवाल, वर्मा ट्रेडिंग कम्पनी एवं सतपाल डाल, डाल इंजीनियरिंग वर्क्स को सदस्य मनोनीत किया गया है।
13 अगस्त से शुरू हुआ कार्यक्रम, 15 अक्टूबर तक विजेताओं की घोषणा
कार्यक्रम की निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 13 अगस्त 2026 से Programme Launch एवं Applications प्रारंभ हो चुके हैं। आवेदन के लिए कॉलिंग की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 तक, जबकि आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग 30 सितंबर 2026 तक की जाएगी। Block Level Ideathon एवं Winners की घोषणा 15 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित है।
विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
ब्लॉक स्तर पर चयनित विजेता टीमों के लिए पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं।
🥇 प्रथम पुरस्कार – ₹10,000
🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹5,000
🥉 तृतीय पुरस्कार – ₹3,000
इसके साथ ही पात्र प्रतिभागियों को Digital Participation Certificate प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
समिति द्वारा पूरी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस पहल से टिब्बी क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को अपने नवीन विचारों एवं स्थानीय समस्याओं के अभिनव समाधानों को मंच देने का अवसर मिलेगा।

