News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक

हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक

हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों को लेकर 4 अगस्त को होगी उपखंड स्तरीय बैठक

टिब्बी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार "हरियालो राजस्थान" अभियान के अंतर्गत आगामी वृक्षारोपण (वन महोत्सव) कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों को लेकर उपखंड स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी।

उपखंड अधिकारी टिब्बी द्वारा जारी बैठक सूचना के अनुसार 4 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे तहसील सभागार, टिब्बी में बैठक आयोजित होगी। बैठक में अभियान की कार्ययोजना, विभागवार जिम्मेदारियों तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।

उपखंड अधिकारी ने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक सूचनाओं एवं विभागीय कार्ययोजना के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग सुनिश्चित करें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.