News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में दिया संदेश

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में दिया संदेश

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत वर्षा जल संरक्षण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

हनुमानगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक, हनुमानगढ़ द्वारा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार शिक्षा विभाग को आवंटित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति एवं प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जिले के समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। 

विद्यालयों में वर्षा जल संरक्षण एवं पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करवाने को कहा गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद प्रत्येक रिचार्ज स्ट्रक्चर का विवरण एवं जियो-टैगिंग संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से ई-पंचायत पोर्टल पर तत्काल अपलोड करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को प्रत्येक कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करते हुए किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विकासखंड के समस्त संस्था प्रधानों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करवाने पर जोर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से कार्यालय को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उच्च कार्यालय को समय पर सूचना प्रेषित की जा सके। निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.