News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला कलेक्टर सख्त, दुर्घटनाए रोकने के लिए दिए व्यापक निर्देश

हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री राहत एवं राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि टोल नाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बसों, स्कूल-कॉलेजों एवं अस्पतालों में योजना से संबंधित स्थायी पोस्टर लगाए जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भले मददगार योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण-पत्र शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्थान संपर्क पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जिला कलक्टर ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों, मॉडिफाइड वाहनों, अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों तथा मालवाहक वाहनों में यात्रियों के परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों को समझाइश देकर जागरूक करने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की गति की नियमित जांच करने तथा सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा टोल नाकों पर स्टाफ, एम्बुलेंस, मेडिकल किट एवं शौचालयों की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

डॉ. यादव ने मुख्य सड़कों पर जलभराव वाले स्थानों को दुरुस्त करने, जिलेभर में स्कूल वाहनों की नियमित जांच कराने तथा सभी विद्यालयों को अपने स्तर पर बालवाहिनियों का सतत निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, कन्वेक्स मिरर लगाने तथा क्षतिग्रस्त संकेतक बोर्डों को शीघ्र ठीक कराने के भी निर्देश दिए। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द, अधीक्षण अभियंता (पीडब्ल्यूडी) श्री राम किशन मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा तथा विभिन्न सड़क निर्माण एवं यातायात एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post