News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ऑनलाइन खातों की सुरक्षा के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) अपनाने की अपील

ऑनलाइन खातों की सुरक्षा के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) अपनाने की अपील

सिर्फ पासवर्ड नहीं, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाएं, साइबर ठगी से रहें सुरक्षित : राजस्थान पुलिस

हनुमानगढ़। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपने ऑनलाइन खातों की सुरक्षा के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) अपनाने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि केवल पासवर्ड के भरोसे रहना अब पर्याप्त सुरक्षित नहीं है।

राजस्थान पुलिस के अनुसार वर्तमान समय में साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों के ई-मेल, बैंकिंग, सोशल मीडिया तथा अन्य ऑनलाइन खातों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करता है, जिससे हैकिंग, पहचान की चोरी और ऑनलाइन ठगी की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है।

पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने ई-मेल, इंटरनेट बैंकिंग, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा सरकारी सेवाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण खातों में MFA को तुरंत सक्रिय करें। यह एक छोटा-सा कदम है, जो आपकी डिजिटल पहचान और महत्वपूर्ण जानकारी को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राजस्थान पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा एक जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का आह्वान किया है। कोई व्यक्ति साइबर अपराध या ऑनलाइन ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करे तथा अपनी शिकायत cybercrime.gov.in पोर्टल पर दर्ज कराए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.