संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवाद का किया त्वरित निस्तारण
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में शामिल होने से श्री भजनलाल के परिवार को मिली खाद्य सुरक्षा
संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवाद के निस्तारण के बाद 30 सितंबर को मिला गेहूं, घरेलू खर्च के बोझ से मिली राहत
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्रता स्वीकृत होने के बाद टिब्बी तहसील के साबुवाना गांव निवासी श्री भजनलाल के परिवार को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिला है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के दैनिक खाद्यान्न खर्च को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।
श्री भजनलाल द्वारा संपर्क पोर्टल पर परिवाद के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में शामिल किए जाने के संबंध में आवेदन किया गया था। आवेदन की जांच एवं सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें नया लाभार्थी स्वीकृत किया गया।
लाभार्थी द्वारा 30 सितंबर, 2026 को गेहूं प्राप्त कर लिया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में शामिल होने से परिवार को नियमित खाद्य सुरक्षा उपलब्ध हुई है तथा घरेलू खाद्यान्न खर्च का बोझ कम होने से आर्थिक स्थिति में राहत मिली है।
यह प्रकरण दिखाता है कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संपर्क पोर्टल के माध्यम से आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण से पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
