News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विद्यार्थियों को रचनात्मक प्रतिभा दिखने के एमिलेगा अवसर

विद्यार्थियों को रचनात्मक प्रतिभा दिखने के एमिलेगा अवसर

टिब्बी में 2 नवंबर को होगी विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतियोगिताएं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी लेंगे भाग

निबंध, आशुभाषण, क्विज, चित्रकला एवं एकल गीत प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच

टिब्बी। विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं रचनात्मक कौशल के विकास के उद्देश्य से ब्लॉक टिब्बी में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा टिब्बी की ओर से जारी आदेश के अनुसार सत्र 2026-27 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से मान्यता प्राप्त राजकीय, गैर राजकीय एवं संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिताएं आगामी 2 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, टिब्बी में आयोजित होंगी। इनमें निबंध प्रतियोगिता, आशुभाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं एकल गीत प्रतियोगिता शामिल हैं।

आदेश के अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी केवल एक ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से मान्यता प्राप्त सभी राजकीय, गैर राजकीय एवं संस्कृत विद्यालयों के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य किया गया है।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्धारित तिथि एवं समय पर विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिलेगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post