News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नशामुक्त विद्यालय–नशामुक्त युवा–नशामुक्त हनुमानगढ़’ अभियान

नशामुक्त विद्यालय–नशामुक्त युवा–नशामुक्त हनुमानगढ़’ अभियान

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), की पहल, 

10 अक्टूबर को प्रदेशभर के विद्यालयों में नशामुक्ति की दिलाई शपथ

‘नशामुक्त विद्यालय–नशामुक्त युवा–नशामुक्त हनुमानगढ़’ अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिलाया संकल्प

हनुमानगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), हनुमानगढ़ की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के तहत 10 अक्टूबर को जिले सहित राजस्थान के समस्त विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने सभी विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान नशे से दूर रहने, परिवार एवं समाज को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।

शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने, नशे से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा उन्हें उचित सहायता एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को खेल, शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों एवं सकारात्मक जीवनशैली से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

महासंघ ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश प्रत्येक परिवार और समाज तक पहुंचाया जा सकता है।

अभियान का संकल्प है—‘नशामुक्त विद्यालय, नशामुक्त युवा, नशामुक्त हनुमानगढ़।’


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.