News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सपनों की उड़ान–सशक्त युवा संवाद

सपनों की उड़ान–सशक्त युवा संवाद

हनुमानगढ़ जिले में 100 नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र

‘सपनों की उड़ान–सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवचयनित कार्मिकों एवं युवाओं से किया संवाद

हनुमानगढ़। जिले में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के 100 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जंक्शन स्थित कलेक्ट्रेट के भू-अभिलेखागार भवन में ‘सपनों की उड़ान–सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के नवचयनित कार्मिकों एवं युवाओं से संवाद किया।

जिले में प्रशासनिक सुधार विभाग के 8, आयुष विभाग के 9, कार्मिक विभाग के 16, यूनानी चिकित्सा विभाग के 10, पशुपालन विभाग के 12, राजस्व विभाग के 42, स्किल डवलपमेंट विभाग के 2 तथा जल संसाधन विभाग के 1 नवनियुक्त कार्मिक को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में नवचयनित कार्मिकों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा, सामर्थ्य और संभावनाएं हैं। युवा अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए विकसित राजस्थान और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने नवचयनित कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करे। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा ही प्रभु सेवा’ की भावना के साथ जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को साकार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बारां, बूंदी, झालावाड़ एवं कोटा सहित विभिन्न जिलों में 3,075 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 668 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथियों ने नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने नवनियुक्त कार्मिकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा के माध्यम से उन्हें समाज और आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीआईजी स्टांप श्री अवि गर्ग, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद स्वरूप, जनप्रतिनिधि श्री विकास गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post