News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

खेल मैदान में फिर खेलते दिखेंगे खिलाड़ी, लौटेगी रौनक

खेल मैदान में फिर खेलते दिखेंगे खिलाड़ी, लौटेगी रौनक

पांच दिन में बदली टिब्बी के खेल मैदान की तस्वीर, मलबे के ढेर से मिली मुक्ति

नवनिर्वाचित नगरपालिका बोर्ड की पहल लाई रंग, खिलाड़ियों और युवाओं के चेहरों पर लौटी रौनक

     टिब्बी नगरपालिका के प्रयासों से बदली खेल मैदान की दशा

टिब्बी। कभी सैकड़ों ट्रालियों मलबे और कचरे से अटा पड़ा टिब्बी का खेल मैदान अब फिर से खेल गतिविधियों के लिए संवरने लगा है। महज पांच दिन पहले तक बदहाली का शिकार रहे इस मैदान की तस्वीर नवनिर्वाचित नगरपालिका प्रशासन की पहल से बदल गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर समतलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया गया, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं में नई उम्मीद जगी है।


खेल मैदान का समतलीकरण करते हुए 

पूर्व नगरपालिका प्रशासन द्वारा खेल मैदान को डंपिंग यार्ड के रूप में इस्तेमाल किए जाने से मैदान की स्थिति लगातार खराब हो रही थी। जिस मैदान में कभी सुबह-शाम सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आते थे, वहां मलबे और कचरे के ढेर लग गए थे। मैदान की दुर्दशा से पूर्व खिलाड़ी, युवा वर्ग और खेल प्रेमी चिंतित थे। एक ओर सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने तथा खेलों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर खेल मैदान की ऐसी स्थिति चिंता का विषय बनी हुई थी। नगर निकाय चुनाव के दौरान भी यह समस्या जनप्रतिनिधियों के लिए प्रमुख मुद्दा रही।

खेल मैदान में मलबा डालकर बना डंपिंग यार्ड

‘जिद करो, दुनिया बदलो’ की भावना से मिली नई दिशा

नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष देवीलाल मेहरड़ा के नेतृत्व में आयोजित प्रथम साधारण सभा की बैठक में पार्षदों ने स्वच्छता के साथ खेल मैदान की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मैदान की दशा सुधारने का संकल्प लिया। इसके बाद तत्काल मलबा हटाने और समतलीकरण का कार्य शुरू करवाया गया। नगरपालिका प्रशासन के साथ ग्रामीणों के सहयोग और समर्थन से महज पांच दिन में मैदान की सूरत बदल गई।

नगरपालिका की इस पहल ने यह संदेश दिया कि सकारात्मक सोच, सामूहिक प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति से स्थानीय समस्याओं का समाधान संभव है। मैदान में मलबा हटने और समतलीकरण होने से खिलाड़ियों एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है। मैदान अब अपने पुराने स्वरूप की ओर लौटता नजर आ रहा है।

दशहरा उत्सव को देखते हुए कार्य में दिखाई तत्परता

टिब्बी के इसी खेल मैदान में प्रतिवर्ष विजयादशमी पर दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है तथा रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस बार मैदान में मलबा जमा होने के कारण रामलीला सेवा समिति के सामने दशहरा उत्सव के लिए वैकल्पिक स्थान तलाशने की चुनौती खड़ी हो गई थी। समिति ने इस समस्या को नगरपालिका प्रशासन के समक्ष रखा। इसके बाद दशहरा उत्सव को ध्यान में रखते हुए मैदान की सफाई और समतलीकरण के कार्य में तेजी लाई गई। और मंगलवार को दशहरा उत्सव इसी मैदान में मनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। 

मैदान को व्यवस्थित करने के इस कार्य में नगरपालिका अध्यक्ष देवीलाल मेहरड़ा की देखरेख के साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मान सिंह राठौड़, वार्ड पार्षद प्रभुराम, सुशील कुमार, हरदीप सिंह, अमरीक सिंह, विकास कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खेल मैदान की बदली तस्वीर से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों में खुशी है। अब उम्मीद जगी है कि यह मैदान फिर से खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का केंद्र बनेगा। अब फिर 




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.