News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पंचायतीराज आम चुनाव 2026

पंचायतीराज आम चुनाव 2026

जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख का निर्वाचन 25 और 26 नवंबर को

25 नवंबर को होगा जिला प्रमुख का चुनाव, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख के लिए निर्वाचन प्रक्रिया; जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी बैठक

हनुमानगढ़। जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख के निर्वाचन की प्रक्रिया के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत जिला प्रमुख का निर्वाचन 25 नवंबर, 2026 (बुधवार) तथा उप जिला प्रमुख का निर्वाचन 26 नवंबर 2026 (गुरुवार) को होगा। दोनों पदों के लिए संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक जिला परिषद, हनुमानगढ़ के मीटिंग सभागार में आयोजित की जाएगी।

रिटर्निंग अधिकारी (कलक्टर) जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र हनुमानगढ़ डॉ. खुशाल यादव द्वारा जारी बैठक नोटिस के अनुसार दोनों दिन बैठक पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित होगी। अभ्यर्थी पूर्वाह्न 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। 

राजनैतिक दल से नाम निर्देशन दायर करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित पार्टी द्वारा जारी प्रारूप क और प्रारूप ख नाम निर्देशन पत्र वापिस लिए जाने के निर्धारित समय तक रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा।

इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने का समय अपराह्न 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर अपराह्न 3 बजे के तुरंत बाद 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होने के पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।

निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994, राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार संपादित की जाएगी।


रिटर्निंग अधिकारी ने जिला परिषद हनुमानगढ़ के सभी संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर निर्वाचन बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करने की अपील की है।

____

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.