News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पंचायतीराज आम चुनाव के लिए नाम निर्देशन सम्पन्न

पंचायतीराज आम चुनाव के लिए नाम निर्देशन सम्पन्न

पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे चरण में शामिल 4 पंचायत समितियों के 78 सदस्य पदों के लिए 358 अभ्यर्थियों ने भरे 440 नामांकन

हनुमानगढ़ टाउन में 100,टिब्बी व रावतसर में 87 और संगरिया में 84 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए नामांकन पत्र

हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चौथे चरण में जिले की चार पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण हो गई। चारों पंचायत समितियों के कुल 78 सदस्य पदों के लिए 358 अभ्यर्थियों ने 440 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

नामांकन के आंकड़ों के अनुसार हनुमानगढ़ टाउन के 19 पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 100 अभ्यर्थियों ने 105 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं रावतसर के 17 सदस्य पदों के लिए 87 अभ्यर्थियों ने 107 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

इसी प्रकार संगरिया के 19 सदस्य पदों के लिए 84 अभ्यर्थियों ने 123 नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि टिब्बी के 23 पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 87 अभ्यर्थियों ने 105 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इस प्रकार चौथे चरण में शामिल चारों पंचायत समितियों के 78 सदस्य पदों के लिए कुल 358 अभ्यर्थियों ने 440 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

5 नवंबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा

चारों पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए प्रस्तुत नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को होगी। अभ्यर्थी 6 नवंबर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

14 नवंबर को सदस्य पदों के लिए मतदान

चौथे चरण के तहत चारों पंचायत समितियों के 78 सदस्य पदों तथा इस क्षेत्र में शामिल 13 जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा। वहीं इन चारों पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 120 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 1234 पंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। सरपंच एवं पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 नवंबर को संपन्न होगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.