News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव अग्रसेन भवन में, 406 राजकीय सेवा में नवचयनितों को संदेश नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को दी 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात

सभी देशवासियों की देश के प्रति भावना ही, देश को आगे बढ़ाएगी- अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति


हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बांसवाड़ा से 1 लाख 22 हजार 670 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने राजस्थान को 42 हजार करोड़ रुपए की माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात दी। इसका सीधा लाइव प्रसारण हनुमानगढ़ जंक्शन के अग्रसेन भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। 




जिला स्तरीय कार्यक्रम में 204 पशु परिचर, 81 कनिष्ठ सहायक, 41 कनिष्ठ अनुदेशक, 7 (द्वितीय लेवल) अध्यापक, 4 छात्रावास अधीक्षक, 51 कनिष्ठ अभियंता, 18 वरिष्ठ अध्यापकों सहित कुल 406 राजकीय सेवा में नवचयनितों को संदेश नियुक्ति पत्र, राजकीय कार्य नियमावली, दुपट्टा सहित वेलकम किट प्रदान की गई। इस अवसर पर जीएसटी में छूट के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह बाजौर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज राजस्थान को 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात दी है। जब से श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर गए हैं। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब कि देश के प्रति भावना ही, देश आगे बढ़ाएगी। उन्होंने जापान के बारे में उदाहरण देते हुए बताया कि देश रहेगा तो आगे आने वाली पीढ़ियां बचेगी।


इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप चौधरी, पूर्व विधायक श्री गुरदीप शाहपिनी, पूर्व विधायक श्री धर्मेंद्र मोची, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद डेलू, हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष श्री विकास गुप्ता, जनप्रतिनिधि श्री प्रदीप ऐरी, जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद स्वरूप, जनप्रतिनिधि श्री ओम सोनी, श्री आशीष पारीक, श्री संजय शर्मा, श्रीमती दमयंती बेनीवाल, श्री देवेंद्र पारीक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजकीय सेवा में नव चयनित एवं अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीकानेर- दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर- दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस एवं  उदयपुर सिटी- चंडीगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने 2 वन्दे भारत सहित 3 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। राजस्थान में युवाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इस क्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 5778 पशु परिचरों, 4197 कनिष्ठ सहायकों, 1800 कनिष्ठ अनुदेशकों, 1464 कनिष्ठ अभियंताओं, तृतीय श्रेणी लेवल-2 के 1200 अध्यापकों, अन्य पदों एवं अनुकंपात्मक नियुक्ति सहित 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

----

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.