News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2 फरवरी से शुरू

राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2 फरवरी से शुरू

पीरकामड़िया में तीन दिवसीय 46 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2 फरवरी से शुरू, राज्य भर की पुरुष तथा महिला टीम लेंगी भाग, प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोरो पर

टिब्बी तहसील के गांव पीरकामड़िया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 2 फरवरी से 46 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग  (पुरुष व महिला) की शुरू होगी। आयोजक समिति के बलकरण सिंह ने बताया कि ये प्रतियोगिता गांव के ही शारीरिक शिक्षक स्वर्गीय चरणजीत सिंह की स्मृति में होगी। जिन्होंने पीरकामड़िया में सॉफ्टबॉल खेल रूपी पौधा लगाया। जो अब वट वृक्ष बन चुका है। उसकी शाखाएं भावी पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने जुटी हुई है। जो हर समय खेल मैदान में कड़ी मेहनत कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप गांव के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम।कर चुके है। और प्रतिवर्ष अनेक खिलाड़ी निकल रहे है। स्कूली टीम भी राज्य स्तर पर अंडर 19, 17 में विजेता बनने का स्वाद चख चुकी है। 


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.