News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय समारोह

हनुमानगढ़। "सशक्त बिटिया, सशक्त समाज" के संदेश के साथ जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह 24 जनवरी 2025 को राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाइपास रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को बढ़ावा देना और समाज में लड़कियों के प्रति जागरूकता और समानता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10 बजे होगा। जिसमें जिला कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य प्रमुख अधिकारी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ अभियान में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.