News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध प्रदर्शन

टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध प्रदर्शन

एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगने देंगे.........चाहे कुछ भी हो जाए.....।।

एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों एवं ग्रामीणों का  एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन, मिला समर्थन, शांति एवं सुरक्षा के लिए भारी पुलिस जाप्ता तैनात, 

हनुमानगढ़ । जिले की तहसील टिब्बी के समीपवर्ती गांव राठीखेड़ा की  की रोही के चक पांच आरके में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री लगाने के विरोध में किसान तथा ग्रामीण लामबंद होकर फैक्ट्री हटाओ, क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर 165 दिन से बेमियादी धरना जारी है। लेकिन प्रशासन व सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने पर संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन को तेज करते हुए विरोधस्वरूप गुरुवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन की घोषणा की थी। जिसके बाद संघर्ष समिति, समर्थन करने वालो, मातृ शक्ति ने घर घर जाकर अपील करते हुए समर्थन की मांग की। उसी क्रम में  गुरुवार को सुबह किसानों तथा आस पास के गांवों से की भरी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई। वहीं संघर्ष समिति द्वारा क्षेत्र बचाओ की शांतिपूर्ण तरीके से अपील पर व्यापारियों ने भी समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। प्रशासन ने भी कानून शांति तथा सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करते हुए व्यापक प्रबंध किए।  वही दूसरी तरफ उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के समर्थन में फैक्टी हटाओ, क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन, हनुमानगढ़, टिब्बी ने व्यापारिक संस्थान बंद रखे तो दूसरी ओर बार संघ टिब्बी ने भी अध्यक्ष रोहिताश चाहर के नेतृत्व में कार्य का बहिष्कार करते हुए  विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। सभा में वक्ताओं ने, वहां मौजूद मातृ शक्ति तथा विरोध प्रदर्शन करने वालो ने एक ही स्वर में विरोध करते हुए कहा कि "फैक्ट्री नहीं लगने देंगे चाहे कुछ भी हो जाए"। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के हवा पानी को दूषित होने से बचाने के लिए आंदोलन के लिए डटे रहेंगे.....फैक्ट्री नहीं लगने देंगे। सभा में पंजाब से पहुंचे मुख्य अतिथि रिटायर्ड डीआईजी लखविंद्र सिंह जाखड़ ने कहा कि अच्छी सरकार वही है जो निर्णय लोक हित में ले। जो उपजाऊ व कृषि क्षेत्र की आबो हवा पानी को दूषित करने के लिए लिए गए निर्णय लोक हित में नहीं है। हम इस निर्णय का विरोध करने के लिए समर्थन करते है। यहां की जनता जागरूक है। वक्ताओं ने प्रदर्शन  में आई बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र  की महिलाएं इतनी जागरूक है जो विरोध के लिए इतना हौंसला रखती है जो आंदोलन करने के लिए अगुवाई करती है। वहां फैक्ट्री तो नहीं लगने देंगी। महिलाओं ने ये भी कह दिया कि यदि अब भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई तो हम चौका चूल्हा लेकर वही बैठ जाएंगे। प्रो ओम जांगू ने कहा कि इस प्रकार के निर्णय किसानों की जमीन को हड़पने की कोशिश है, जो यहां के उपजाऊ क्षेत्र को बर्बाद करने की फिराक में है। किसानों की जमीन पर डाका डालने का कार्य कर रहे है। यहा की जनता ने इनको पहचान लिया है उनके मनसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। युवा किसान नेता महंगा सिंह ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन मे पहुंच कर सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। और कहा, जब तक फैक्ट्री नहीं हटेगी.........ये  आंदोलन चलता रहेगा। 











Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.