News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला निष्पादन समिति की बैठक, दिए निर्देश

जिला निष्पादन समिति की बैठक, दिए निर्देश

शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम,मानस अभियान में नशा मुक्ति तथा खेल गतिविधियों का आयोजन, ज्ञान संकल्प पोर्टल से सहयोग, मिशन बुनियाद पर चर्चा, दिए निर्देश

हनुमानगढ़। जिला कलेक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने "शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम" के तहत स्क्रीनिंग के बाद रेफर किए गए विद्यार्थियों का समय पर उपचार सुनिश्चित करने के सीबीईओ निर्देश दिए। गौरतलब है कि संगरिया, टिब्बी, रावतसर एवं हनुमानगढ़ में 14 से 21 जनवरी तक आयोजित आयुष्मान आरोग्य रेफरल शिविरों में 238 विद्यार्थियों का शल्य चिकित्सा परीक्षण किया गया। जिनमें से 17 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया। कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इन बच्चों का शत-प्रतिशत निःशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नशा मुक्ति और खेल गतिविधियों पर चर्चा

बैठक में जिले के विद्यालयों में चल रही "मानस अभियान के तहत नशा मुक्ति गतिविधियों" और खेल प्रतियोगिताओं की प्रगति पर चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने 28 जनवरी को ब्लॉक स्तर और 31 जनवरी को जिला स्तर पर नशा मुक्ति पर नाटक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर 28 जनवरी को होने वाली खो-खो प्रतियोगिता में 7 पुरुष और 8 महिला टीमें भाग लेंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अधिक से अधिक "ई-शपथ" दिलाने के निर्देश भी दिए।

अपार आईडी" प्रगति में सुधार के निर्देश

जिला कलेक्टर ने एक छात्र एक आईडी के लिए "अपार आईडी" की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों ने अब तक यह कार्य शुरू नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालय "अपार आईडी जनरेशन" के कार्य को प्राथमिकता दें।

जिले के 1025 विद्यालयों में ज्ञान संकल्प पोर्टल से भामाशाहों का सहयोग

सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला ने बताया कि जनवरी माह में जिले के 1136 राजकीय विद्यालयों में से 1025 ने ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से भामाशाहों का सहयोग प्राप्त किया। जिला कलेक्टर ने शत-प्रतिशत विद्यालयों को इस पहल में शामिल करने के निर्देश दिए। राज्य स्तर पर 12 बिंदुओं के आधार पर जारी रैंकिंग में जनवरी माह में हनुमानगढ़ जिला छठे स्थान पर रहा।

मिशन बुनियाद पर चर्चा

बैठक में "मिशन बुनियाद" के तहत जिले के 20 विद्यालयों के प्राथमिक चयन पर भी चर्चा हुई। बैठक में सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, डीईओ प्रारंभिक सीमा भल्ला, डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, एपीसी पुरुषोत्तम शर्मा, हरलाल सहारण सहित समस्त सीबीईओ और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.