News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम रवाना

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम रवाना

टिब्बी केजीबीवी की बालिकाएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जोधपुर रवाना

टिब्बी केजीबीवी की बालिकाएं राज्यस्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हुई। प्रतियोगिता 23 जनवरी से 25 जनवरी के मध्य जोधपुर में राज्य स्तरीय केजीबीवी खेलकूद एवं सांस्कृतिक आयोजित की जाएगी। जिसमें केजीबीवी टिब्बी की अंडर 17 एवं 19 वर्ग की संभाग स्तरीय विजेता टीम की 23 बालिकाए भाग लेने हेतु रवाना हुई। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों की साइकिल रेस धीमी गति व  तेज गति, खो खो कबड्डी, बैडमिंटन, डिस्कस थ्रो,गोला फेंक, एथेलेटिक्स 100, 200, 400 मीटर, 4*100, 4*200 मीटर रिले दौड़, जूडो, एकल गायन, समूह गायन, लोकनृत्य, नाटक, एकल अभिनय, मूक अभिनय, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आत्मरक्षा गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। टीम प्रधानाध्यापिका सुनीता छींपा दल प्रभारी के के नेतृत्व में रवाना हुई। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.