News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

टिब्बी मे युवा भगत सिंह क्लब का कार्यक्रम

टिब्बी मे युवा भगत सिंह क्लब का कार्यक्रम

शहीदे आजम भगत सिंह तथा डॉ अंबेडकर चौक पर प्रतिमा का किया माल्यार्पण, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ 

हनुमानगढ़ (टिब्बी)। टिब्बी नगरपालिका द्वारा मुख्य बाजार स्थित  भगत सिंह चौक तथा डॉ अंबेडकर चौक का नवनिर्माण तथा प्रतिमा का अनावरण के बाद बुधवार को युवा भगत सिंह क्लब द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस मौक पर युवा भगत सिंह क्लब के सदस्यों ने देश की आजादी में सच्चे वीर सपूत शहीदे आजम भगत सिंह, संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। युवा कांग्रेस महासचिव विकास बोयत ने उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं को नशा मुक्ति की रोकथाम के लिए जिंदगी को हां, नशे को ना की शपथ दिलाई। पूर्व जिला परिषद सदस्य ताराचंद बुकन ने शहीदे आजम भगत सिंह व डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुरजीत खीचड़, सुरेन्द्र वर्मा, सुरेश वर्मा, राजीव, अनिल चाहर, अमरिंद्र सिंह, सज्जन सिंह,नरेश कुमार, शुभम सोनी, भूपेंद्र अठवाल, राहुल बिरट, पारस सोनी सहित बड़ी संख्या में यूवी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 









Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.