News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में किसानों की बन रही है यूनिक आईडी

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में किसानों की बन रही है यूनिक आईडी

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में जिले के 65,225 किसानों की फार्मर आईडी जनरेट, 22 मार्च तक आयोजित होंगे शिविर

जिला कलेक्टर ने किया नोहर के मेघाना में शिविर का निरीक्षण


हनुमानगढ़। फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत, हर किसान को एक खास किसान आईडी दी जा रही है। इसी सिलसिले में जिले की 159 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। गौरतलब है कि जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 2,41,694 लाभार्थी किसान पंजीकृत है। शिविरों में शुक्रवार तक जिले के 65,225 किसानों की फार्मर आईडी जनरेट की का चुकी है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में तीन-तीन दिन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नोहर ब्लॉक के मेघाना ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का जिला कलेक्टर काना राम ने निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक काउंटर पर जाकर पंजीयन की प्रगति के बारे में पूछा। जिला कलेक्टर ने अन्य विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का भी निरीक्षण किया। जिला कलक्टर श्री काना राम ने इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। यह पहल किसानों को डिजिटल पहचान देने और सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को 11 अंकों की विशिष्ट फार्मर आईडी प्रदान की जा रही है। किसानों द्वारा यह आईडी बनवाने के लिए आधार कार्ड, जमाबंदी और मोबाइल नंबर की आवश्यकता है। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक सरल पहुंच के लिए यह आईडी आवश्यक होगी। इसमें पीएम किसान/सीएम किसान सम्मान निधि योजना तथा कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी सहूलियत मिलेगी।

नोहर पंचायत समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने नोहर पंचायत समिति कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने कार्यालय की सभी शाखाओं की कार्य प्रगति को देखा। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल और ई-फाइल को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर नोहर एसडीएम श्री पंकज गढ़वाल, पंचायत समिति प्रधान श्री सोहन ढील, ब्लॉक विकास अधिकारी, तहसीलदार बजरंगलाल सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।


शिविरों में इन योजनाएं का भी मिल रहा लाभ

शिविरों में कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत शिविर में ग्राम पंचायत के बीमित सभी किसानों को पॉलिसी वितरण, फॉर्म पौंड योजना में आवेदन, उद्यानिकी विभाग को पीएम कुसुम योजना अंतर्गत आवेदन, जोधपुर विद्युत वितरण निगम को पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत आवेदन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को टीबी स्क्रीनिंग, पीएमजेएवाई, वय वंदना योजना अंतर्गत केवाईसी, आभा आईडी कार्ड का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को पेंशन सत्यापन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा शेष रहे लाभार्थियों को पट्टा वितरण, लीड बैंक मैनेजर को अटल पेंशन योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत आवेदन, श्रम विभाग को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, राजस्व विभाग को आवश्यकता अनुसार राजकीय संस्थाओं को भूमि आवंटन के निर्देश दिए गए है।




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.