News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

खाद्य सुरक्षा योजना में जीव अप अभियान

खाद्य सुरक्षा योजना में जीव अप अभियान

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा: ‘गिव अप’ अभियान के तहत स्वेच्छा से नाम हटवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 

जिले में 8073 राशनकार्डधारक ने हटवाए स्वेच्छा से नाम


हनुमानगढ़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत चल रहे 'गिव अप' अभियान के तहत राशनकार्डधारकों को 31 मार्च 2025 तक स्वेच्छा से अपना नाम हटवाने का अवसर दिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य अपात्र लाभार्थियों को स्वयं आगे आकर योजना से बाहर होने के लिए प्रेरित करना है। जिला रसद अधिकारी सुनील घोड़ेला ने बताया कि अब तक 8073 राशनकार्डधारक स्वेच्छा से योजना से नाम हटवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक है, परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता है, या जिनके पास चौपहिया वाहन (ट्रैक्टर एवं एक वाणिज्यिक वाहन को छोड़कर) है, वे अपात्र की श्रेणी में आते हैं। यदि ऐसे परिवार 31 मार्च 2025 तक स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से नहीं हटवाते हैं, तो उक्त तिथि के बाद विभागीय जांच कर उनके नाम सूची से हटा दिए जाएंगे। इस संदर्भ में अब तक 40 राशनकार्डधारकों को अपात्रता के आधार पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अपात्र राशनकार्डधारकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि से पहले स्वयं अपना नाम हटवाकर किसी भी कानूनी कार्यवाही और वसूली से बचें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.