News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पन्नीवाली में जागरूकता कार्यक्रम

पन्नीवाली में जागरूकता कार्यक्रम

पन्नीवाली में जल संरक्षण व नशा मुक्ति के लिए कठपुतली एवं नाटक मंचन के माध्यम से जागरूकता का दिया संदेश

टिब्बी। ग्राम पंचायत पन्नीवाली में अटल भू जल योजना के अंतर्गत कठपुतली के माध्यम से जल संरक्षण और जल बचाव के लिए और मानस अभियान के तहत वर्तमान में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति को रोकथाम हेतु टीम जिला प्रशासन हनुमानगढ़ द्वारा नाटक मंच के माध्यम से जागरूकता संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर जल संरक्षण व जल के निरंतर गिर रहे स्तर में सुधार के लिए आमजन में जागरूकता के लिए कठपुतली के माध्यम से मानस अभियान के तहत वीरेंद्र छापोला के नेतृत्व में नाटक मंचन के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों सहित ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शोथ लेकर सक्रिय भागीदारी से अपने दायित्व को पूरा करने की शपथ ली। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच एवं प्रशासक सोनू चोपड़ा, प्रधानाचार्य हृदयपाल सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।






Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.