News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयन कार्य पोर्टल पर दो दिन रहेगा बंद

जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयन कार्य पोर्टल पर दो दिन रहेगा बंद

पहचान पोर्टल 20 व 21 मार्च को रहेगा बंद 



हनुमानगढ़। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. ममता बिश्नोई ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए राज्य में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का कार्य ऑनलाईन वेबपोर्टल 'पहचान' के माध्यम से सरलता व सुगमता से सम्पादित किया जा रहा है एवं कम्प्यूट्रीकृत और ई-साईन युक्त जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 'पहचान' पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित लगभग 3.50 करोड़ डाटा संग्रहीत हो चुका है और भविष्य में यह डाटा ओर अधिक बढ़ेगा। इस स्थिति के मध्यनजर पहचान पोर्टल को भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर (BSDC) पर माइग्रेशन किया जा रहा है ताकि पंजीयन का कार्य सुचारू रूप से सम्पादित होता रहे। उक्त कार्य की क्रियान्विति हेतु दिनांक 20 व 21 मार्च 2025 (दो दिवस) को पहचान पोर्टल से जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित समस्त कार्य बंद रहेंगे एवं प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जा सकेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.