News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जन जागृति पैदल यात्रा

जन जागृति पैदल यात्रा

प्रकृति बचाओ-प्रदूषण हटाओ जनजागृति यात्रा मंगलवार को होगी शुरू

टिब्बी से शुरू होकर हनुमानगढ़ जाएगी पैदल जनजागृति यात्रा

राठीखेड़ा में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में फैक्ट्री हटाओ-क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति का चल रहा है सात माह से बेमियादी धरना 

हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील के समीपवर्ती ग्राम पंचायत राठीखेड़ा के चक पांच आरके में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों के चल रहे आंदोलन के तहत फैक्ट्री हटाओ-क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में पैदल जनजागृति यात्रा 19 मार्च को निकाली जाएगी। जनजागृति यात्रा 20 मार्च को हनुमानगढ में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद सम्पन्न होगी। प्रकृति बचाओ-प्रदूषण हटाओ जनजागृति पैदल यात्रा 19 मार्च की सुबह कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर से शुरू होगी यात्रा यहां के मुख्य मार्गो  से होते हुए टिब्बी से हनुमानगढ़ रोड पर स्थित गांव सलेमगढ-मसानी, शेरेकां, कमरानी, नंदराम की ढाणी होते हुए हनुमानगढ टाउन पहुंचेगी। यात्रा में शामिल किसान रात्रि को हनुमानगढ टाउन स्थित धर्मशाला में विश्राम करेगें तथा 20 मार्च की सुबह जनजागृति पैदल यात्रा फिर शुरू होगी तथा हनुमानगढ जंक्शन स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी जहां पर एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसान जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपेगें। यात्रा का विभिन्न गांवों में स्वागत किया जाएगा। यात्रा में तहसील मुख्यालय आसपास के गांवों से बड़ी तादाद में महिला-पुरूष शामिल होंगे।

एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में 12 अगस्त 2024 से चल रहा बेमियादी धरना

राठीखेड़ा के चक पांच आरके में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फैक्ट्री लगने वाली जगह के पास धरना पिछले वर्ष 12 अगस्त 24 को बेमियादी धरना शुरू किया था तथा क्षेत्र के किसान दिन-रात बैठकर धरना दे रहे है। इसमें बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल हो रही है। फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बच्चा संघर्ष समिति के किसानों का कहना है  कि प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री से क्षेत्र की उपजाऊ भी व वातावरण दूषित हो जाएगा। उनकी मांग है कि टिब्बी क्षेत्र की उपजाऊ भूमि पर स्थापित करने की बजाय बंजर भूमि पर लगाया जाए ताकि क्षेत्र की जमीनों व पर्यावरण को नुकसान नही हो।

जनजागृति यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए किया  जनसम्पर्क

किसानों की 19 मार्च को प्रस्तावित प्रकृति बचाओ-प्रदूषण हटाओ जनजागृति यात्रा को लेकर संघर्ष समिति के सदस्य क्षेत्र के गांवों में जनसम्पर्क किया। किसान नेता महंगा सिंह सिधु के अनुसार कस्बे सहित आसपास के सभी गांवों में संघर्ष समिति के सदस्य ग्रामीणों को एथेनॉल फैक्ट्री के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए प्रस्तावित जनजागृति यात्रा में शामिल होने की अपील की है। संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि यात्रा में बड़ी संख्या क्षेत्र के किसान , मजदूर, व्यापारी तथा महिला-पुरूष शामिल होंगे। 


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.