News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सुशासन समारोह का आयोजन

सुशासन समारोह का आयोजन

राजस्थान दिवस पर साप्ताहिक समारोह, सुशासन समारोह का आयोजन

मुख्यमंत्री ने जिले के श्रवण कुमार से किया संवाद, 400 केवी जीएसएस के लिए श्रवण ने जताया आभार

पत्रकारों की हेल्थ कवरेज योजना आरजेएचएस का शुभारंभ

जिले की पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन, स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा, 29 मार्च को युवा एवं रोजगार उत्सव



हनुमानगढ़। योजनाओं का आमजन तक सीधा लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की मंशानुसार राजस्थान दिवस साप्ताहिक समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। शुक्रवार को जंक्शन स्थित सिविल लाइन सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय सुशासन समारोह का आयोजन हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने जिले के लाभार्थी श्रवण कुमार से संवाद किया श्रवण कुमार ने कैंचियां में शिलान्यास किए गए 400 केवी जीएसएस के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी किए और 10 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डेलीगेशन के आदेश, फायर एनओसी प्रक्रिया के सरलीकरण, नए जिलों में डीएमएफटी के गठन, हरित अरावली विकास परियोजना, और अन्नपूर्णा भंडार योजना से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी किए। साथ ही, प्रत्येक जिले की पंच गौरव बुकलेट का विमोचन भी किया गया।

पत्रकारों की हेल्थ कवरेज योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के लिए हेल्थ कवरेज योजना (RJHS) का शुभारंभ किया, जिससे पत्रकारों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का कार्य समय बढ़ाने के निर्देश जारी किए। अब यह कार्यालय सप्ताह में दो दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा, जिससे आमजन को सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नए चिकित्सा ऐप का शुभारंभ किया और डिजिटल गवर्नेंस को प्रोत्साहित करने के लिए ई-गवर्नेंस अवार्ड भी प्रदान किए।

जिले की पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन, स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा



जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित की पंच गौरव कार्यक्रम की जिला पुस्तिका का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विमोचन होने के उपरांत जिला स्तरीय कार्यक्रम में विमोचन किया गया। पुस्तिका में जिले के पंच गौरव - किन्नू फल, हॉकी खेल, कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र उत्पाद, शीशम प्रजाति, गोगामेड़ी पर्यटन स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी समाहित है। जिसमें भविष्य की संभावनाओं का उल्लेख भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक जिले में पंच गौरव की पहचान की है, जिनमें विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों को जिले की ताकत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। इस पहल से स्थानीय क्षमताओं और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिलों में विकास की एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी जन्म लेगी और स्थानीय निवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

हनुमानगढ़ को मिली नई सौगातें: 400 केवी जीएसएस का शिलान्यास एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण

जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा कैंचियां में 400 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया गया है, जिसकी जिले में लंबे समय से आवश्यकता थी। इस परियोजना से हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में विद्युत आपूर्ति की समस्या समाप्त हो जाएगी। इसके तहत किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने की योजना को भी गति मिलेगी। यह जीएसएस इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

शासन की नई पहल: नगर निकायों को अधिक शक्तियां

जिला कलेक्टर ने बताया कि अब वे कार्य, जो पहले जयपुर में होते थे, नगर परिषद और नगर पालिका में ही निपटाए जाएंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और जनता को सुविधाएं मिलेंगी।  ई-फाइल प्रणाली लागू होने से पत्रावलियों के गुम होने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। साथ ही, फाइलों की ट्रैकिंग भी आसान हो गई है।

किसानों के लिए राहतकारी योजनाएं

जिला कलेक्टर ने कहा कि नामांतरण प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे किसानों को काफी राहत मिली है। इसके अलावा, म्यूटेशन (नामांतरण) के लिए समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है, जिससे कार्य में पारदर्शिता आएगी। फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत किसानों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने किसानों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में भाग लें और अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करवाएं, ताकि वे आगामी कृषक कल्याण योजनाओं से वंचित न रह जाएं।

विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

जिला कलेक्टर ने जानकारी दी कि 7 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं 11 कार्यों का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप लक्षित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर काना राम, हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल, संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, जनप्रतिनिधि प्रमोद डेलू, अमित सहू, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, आर्थिक एवं सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ. ममता बिश्नोई मौजूद रहें। 

29 मार्च को युवा एवं रोजगार उत्सव

शनिवार को जिला स्तरीय ‘युवा एवं रोजगार उत्सव’ का आयोजन जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम होगा, जिसमें मानस जिला स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। युवा एवं रोजगार उत्सव में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे।  



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.