News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर

राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एक दिवसीय शिविर, प्रतिभागियों ने किया श्रमदान


टिब्बी के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार  को राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 11 की  स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रमेश राठौड़ के नेतृत्व में दल बनाकर विद्यालय परिसर में श्रमदान कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वयंसेविकाओं ने मिट्टी समतलीकरण, कचरा प्रबंधन, कक्षा कक्षों की सफाई की, रंग रोगन, किचन गार्डन में निराई गुड़ाई का कार्य किया। यूथ एंड इको क्लब प्रभारी दलजीत कौर द्वारा गमलों में सजावटी पौधे लगवाए गए। श्रमदान के उपरांत स्वयंसेविकाओं को ग्रामोत्थान कृषि महाविद्यालय के डॉ मिथिलेश पांडे और गुरतेज सिंह ने कृषि क्षेत्र में रोजगार संबंधित कैरियर गाइडेंस प्रदान की। बौद्धिक सत्र में व्याख्याता कैलाश भंडारी, शिवरतन सिहाग, सुषमा, सुमन, नीतू बाला, राजपाल, मोहन लाल ने स्वयंसेविकाओं को बताया कि यह शिविर न केवल छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है बल्कि टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता व अनुशासन भी सीखाता है। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रमेश राठौड़ के निर्देशन में  स्वयंसेविकाओं ने  राजस्थान दिवस की  रंगोली बनाई  तथा स्टाफ के साथ शपथ ग्रहण की ।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.