News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

जिले की 14 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

बेटियों के सपनों के पंख लगाइए, उन्हें उड़ने का मौका दे - जिला कलेक्टर


हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसकेडी में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर काना राम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे है, परंतु समाज में आज भी महिलाओं को भेदभाव का शिकार होना पड़ता है। जब गाड़ी का एक पहिया सही से काम ना करें, तो पूरी गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती। कलेक्टर ने कहा कि महिला दिवस को बनाने का मकसद है कि महिलाएं अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझें और उसका उपयोग करें। शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है। हम अपनी बेटियों को इस काबिल बनाएं कि, वे आत्मनिर्भर हो सके। सभी माताओं से आग्रह है की बच्चियों पर निर्णय नहीं थोपे। बच्चियों को शिक्षित करें, संस्कारित करें एवं उनके निर्णयों को तवज्जों दे। नशे को लेकर सभी माताए सहयोग करें, बेटियों के सपनों को पंख लगाइए, उन्हें उड़ने का मौका दीजिए।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। 


विभागीय गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं – विद्या, जावित्री, वीरपाल, हंसकोर, सिलोचना, स्नेहलता, रामप्यारी – और सहायिकाओं कृष्णा, ज्योति, इंद्रा, संतोष, सुनीता, शारदा, पूर्णा देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। इस मौके पर  जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीना, गुलाब सींवर, ज्योति सहू, अमित साहू, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पूजा जुनेजा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.