News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 112970 प्रकरणों का निस्तारण, 25.68 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित

हनुमानगढ़। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 1,12,970 मामलों का निस्तारण किया गया और 25.68 करोड़ रुपए से अधिक के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तनवीर चौधरी सहित जिले के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एडीजे रवि प्रकाश सुथार, श्याम कुमार व्यास, शिवचरण मीना (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), सीजेएम श्रीमती सुनीता बेडा सज्जन, एसीजेएम रवि प्रकाश बाकोलिया, एमजेएम सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल, ग्राम न्यायाधीश अविनाश चांगल, सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमरचंद सिंघल एवं स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल रोहिल्ला उपस्थित रहे।सचिव शिवचरण मीना ने बताया कि लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों को प्राथमिकता दी गई, जिसमें दाण्डिक शमनीय अपराध, धारा 138 एनआई एक्ट, मनी रिकवरी, घरेलू विवाद, राजस्व एवं सिविल प्रकरण शामिल रहे। इसके अलावा, बैंक ऋण वसूली, विद्युत एवं जल बिल विवाद, टेलीफोन बिल मामले जैसे प्री-लिटिगेशन मामलों का भी समाधान किया गया।लोक अदालत की सफलता के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, शिविरों और बैठकें आयोजित की गईं, साथ ही प्री-काउंसलिंग एवं डोर-स्टेप काउंसलिंग के माध्यम से पक्षकारों को समझाइश दी गई, जिससे अधिक से अधिक मामलों का निपटारा संभव हो पाया। मीना ने यह भी बताया कि लोक अदालत के सफल आयोजन से न्यायालयों का भार कम हुआ है, और आमजन को सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हुआ। इस प्रकार की पहल लंबित मामलों के शीघ्र निपटान एवं विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.