News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

अधिकारी एमडीएम व बाल गोपाल योजना का करेंगे निरीक्षण

अधिकारी एमडीएम व बाल गोपाल योजना का करेंगे निरीक्षण

जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण, 

विद्यालयों में मिड डे मिल, बाल गोपाल योजना की करेंगे सघन जांच


पीएम पोषण योजना में आयुक्त मिड डे मील राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार  मिड डे मील एवं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना का गुरुवार व शुक्रवार को औचक सघन निरीक्षण किया जाना है। इस संबंध में जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ द्वारा जिला स्तरीय तथा ब्लॉक अधिकारियों से दलों का गठन किया गया। गुरुवार व शुक्रवार को प्रातः 10 बजे निरीक्षण का कार्य प्रारम्भ होगा। जिला स्तर पर निरीक्षण दलों के रवाना होने के पश्चात कुल दलों की  संख्या व रवाना होने के समय की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक या माध्यमिक हनुमानगढ द्वारा एवं पंचायत समिति स्तर से सम्बन्धित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के द्वारा जरिये एसएमएस मिड डे मील जयपुर को प्रेषित की जायेगी। प्रत्येक निरीक्षणकर्ता/दल द्वारा निर्धारित एक प्रारूप में तैयार कर उसी दिन सायं 4 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक हनुमानगढ़ की ई-मेल आईडी पर करना सुनिश्चित करेंगे। पंचायत समिति स्तर से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निरीक्षण की सूचना समेकित कर प्रपत्र-2 में भिजवायेगे। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.