News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक

सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक

जिला स्तरीय सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील 



हनुमानगढ़। होली त्यौहार को देखते हुए जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्तरीय सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर काना राम और पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने समिति के सदस्यों, सीएलजी प्रतिनिधियों और जिले के गणमान्य व्यक्तियों से जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द में अग्रणी रहा है और जिलेवासी मिलजुलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाएं। उन्होंने सभी धर्मों के प्रमुख व्यक्तियों से अनुरोध किया कि वे समाज में सौहार्द्र बनाए रखने में सहयोग दें और जिले की मिसाल पेश करें। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या सौहार्द बिगाड़ने की सूचना मिले, तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं। पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने अपने गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि 95 प्रतिशत मुस्लिम आबादी होने के बावजूद वहां रामलीला का आयोजन होता है, जिसे देखने के लिए सभी समुदायों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। उन्होंने इसे आपसी भाईचारे का प्रतीक बताते हुए जिले में भी इसी तरह सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। बोर्ड परीक्षाओं के संचालन को ध्यान में रखते हुए, जिला कलेक्टर ने तेज आवाज में लाउडस्पीकर के उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशी के साथ ही विद्यार्थियों का भी ध्यान रखना आवश्यक है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीलम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जनेश सिंह तंवर, एसडीएम मांगीलाल, डिप्टी एसपी मीनाक्षी, महिला थाना एसएचओ सविता ढाल सहित शांति समिति के सदस्य नरेश बेनीवाल, जुगल किशोर राठी, कृष्ण चंद गोदारा, अनिल पूनिया, सुरजीत खीचड़, हनुमान प्रसाद व्यास, उसनाक मोहम्मद जोइया,  अनिल तिवारी, मोहित, आशु गर्ग, डॉ. विक्रम कुमार, सचिन हिसारिया, इरफान भाटी, मोहम्मद इस्ताक, वली मोहम्मद आदि मौजूद रहे।




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.