News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत

जिला अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत

जिला अस्पताल में एमसीएच विंग की लिफ्ट शुरू, वार्डों में एयर कूलिंग सिस्टम भी चालू

हनुमानगढ़। जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग में बंद पड़ी लिफ्ट को ठीक करवा दिया गया है। मंगलवार को इसे आमजन के उपयोग हेतु शुरू कर दिया गया। लिफ्ट के शुरू होने से अब मरीजों को एमसीएच भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाने में सहूलियत मिलेगी। खासकर शिशु रोग विभाग, आईसीयू, एमएनसीयू और एचडीयू जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों को अब सक्रिय रूप से शुरू किया जा सकेगा। यह कार्य जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद संभव हो सका, जो उन्होंने पिछली आरएमआरएस बैठक में दिए थे। इसी के साथ अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। अस्पताल के मेडिसिन (पुरुष एवं महिला) और सर्जिकल (पुरुष एवं महिला) वार्डों में एयर डक्टिंग आधारित वातानुकूलन प्रणाली की शुरुआत की गई है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिससे इन वार्डों में भर्ती करीब 120 मरीजों को राहत मिल सकेगी। इस सुविधा से अस्पताल में इलाज का अनुभव और अधिक मानवीय और आरामदायक हो सकेगा। इन सभी सुविधाओं का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंकरलाल सोनी, उपनियंत्रक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रमेश बचायच, डॉ. रिपुदमन सिंह, डॉ. भाल सिंह, डॉ. राकेश फगड़िया, डॉ. राजेश यादव, डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. सुमेश कुमार सहित नर्सिंग अधीक्षक श्री वेदप्रकाश, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी श्री श्रवण चायल, श्री गूगनराम सहारण, श्रीमती मनोज कुमारी एवं श्री नीरज कौशल मौजूद रहे। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.