News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नवसृजित पीएचसी के लिए भूमि देने वाले भामाशाह का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने किया धन्यवाद, भामाशाह के दादा चौधरी प्रमाण सिंह चाहर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरकामड़िया से होगा नामकरण

नवसृजित पीएचसी के लिए भूमि देने वाले भामाशाह का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने किया धन्यवाद, भामाशाह के दादा चौधरी प्रमाण सिंह चाहर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरकामड़िया से होगा नामकरण

पीरकामड़िया में नवसृजित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भामाशाह दुष्यंत चाहर पुत्र रघुनाथ सिंह चाहर ने दान दी सवा दो बीघा जमीन

चिकित्सकीय सेवाओं में होगा सुधार, विभाग ने दिया धन्यवाद पत्र

सामाजिक कार्यों के लिए भूमि का किया गया दान हमेशा याद रहेगा: डॉ शर्मा


हनुमानगढ़। पंचायत समिति टिब्बी के गांव पीरकामडिय़ा में बजट घोषणा 2025-26 में घोषित नवसृजित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) की बिल्डिंग बनवाने के लिए गांव के ही भामाशाह दुष्यंत चाहर पुत्र रघुनाथ सिंह चाहर ने सवा दो बीघा जमीन दान में दी है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन (सीएमएचओ कार्यालय) पहुंचे भामाशाह दुष्यंत चाहर के पिता रघुनाथ सिंह चाहर को धन्यवाद पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस संबंध में पीएचसी का नामकरण भामाशाह दुष्यंत चाहर के दादा 'चौधरी प्रमान सिंह चाहर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीरकामडिय़ा करने के लिए पत्र निदेशालय भिजवाया गया है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 में पंचायत समिति टिब्बी के गांव पीरकामडिय़ा में नवीन पीएचसी की घोषणा की गई थी। गांव पीरकामडिय़ा में अभी सबसेंटर संचालित किया जा रहा है। नवीन पीएचसी की घोषणा के बाद गांव के सरपंच श्रीमती कलावती चाहर एवं एडवोकेट रोहिताश चाहर द्वारा प्रेरित करने पर गांव के ही भामाशाह दुष्यंत चाहर ने पीएचसी निर्माण के लिए सवा दो बीघा भूमि जमीन दान देने के लिए इच्छा जताई। डॉ. शर्मा ने बताया कि भामाशाह दुष्यंत चाहर से चर्चा के बाद इस संबंध में निदेशालय को नवीन पीएचसी का नामकरण भामाशाह दुष्यंत चाहर के दादा 'चौधरी प्रमान सिंह चाहर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीरकामडिय़ा' करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में भामाशाह दुष्यंत चाहर के पिता रघुनाथसिंह चाहर को धन्यवाद पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया गया। डॉ. शर्मा ने कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए भूमि का किया गया दान हमेशा याद रहेगा, गांव के लोग इस परिवार को हमेशा याद रखेंगे। क्योंकि, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया हुआ दान बहुत बड़ी बात है। भौतिक एवं वित्तीय प्रशासनिक स्वीकृति आने के बाद जल्द ही यहां पर पीएचसी का नवीन भवन बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.