News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महासमिति अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महासमिति अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का 23 व 24 जून को प्रस्तावित है प्रदेश महासमिति अधिवेशन, प्रदेश स्तर से  2500 सदस्य लेंगे भाग 

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा की गोरखटीला में बैठक संपन्न, अधिवेशन की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा 



हनुमानगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा हनुमानगढ़ की गोरखटीला में बैठक संपन्न हुई। बैठक प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यगणों ने भाग लिया। बैठक में 23 24 जून को गोरखटीला गोगामेडी नोहर में प्रस्तावित प्रदेश महासमिति अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों  का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। एवं प्रत्येक समिति के कार्यवृत पर चर्चा कर अलग-अलग उपशाखाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में प्रशासनिक स्तर पर वह स्थानीय स्तर पर जो कार्य संपन्न किए जाने हैं उन पर गहन विचार विमर्श किया गया। ज्ञातव्य है कि इस आयोजन में प्रदेश स्तर से  2500 सदस्य भाग लेंगे। इस संबंध में आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, स्वागत एवं सत्कार समिति, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए गए। गर्मी के मौसम को ध्यान में देखते हुए कूलर,पेयजल सहित अन्य पर्याप्त व्यवस्थाओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रवि जी आचार्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीकानेर संभाग उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई प्रदेश सचिव संस्कृत पवन जी जाखड़, जिलाध्यक्ष अतर सिंह, जिला मंत्री चंद्रशेखर पूनिया, प्रदेश पुस्तकालय प्रतिनिधि दयाराम, विभाग संगठन मंत्री गंगानगर हनुमानगढ़ राकेश भार्गव सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य व समस्त उप शाखाओं के सदस्यों में देवीलाल सिद्ध, सुल्तान मेहरङा, बालकिशन भाटी, सुनील कुमार, विनोद बेनीवाल, हनुमान प्रसाद, हरिश्चंद्र शर्मा, रमेश कुमार, राजेश थाकण, महावीर गैना, केवल कृष्ण, गौरव नागल, आदि सदस्य मौजूद रहें ।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.