News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पीरकामड़िया सरपंच प्रतिनिधि ने गांव की समस्याओं से करवाया अवगत

पीरकामड़िया सरपंच प्रतिनिधि ने गांव की समस्याओं से करवाया अवगत

शिक्षा मंत्री एवं ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री को गांव की समस्याओं से करवाया अवगत


टिब्बी। ग्राम पंचायत पीरकामडिया के सरपंच प्रतिनिधि रोहिताश चाहर ने  मंगलवार को प्रदेश सरकार के केबिनेट शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से जयपुर निवास पर मुलाकात कर ग्रामीण विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृषि व वाणिज्य संकाय स्वीकृत करने, अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने सहित गांव में विकास कार्यों के लिए एसएफसी, एफएफसी की राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति ने सहयोग कर विद्यालय के भवन का नवनिर्माण करवाया है। वही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कला व विज्ञान संकाय संचालित है। लेकिन प्राध्यापकों के पद रिक्त होने के कारण शिक्षण कार्य में आ रही समस्याओं तथा गांव में विकास कार्यों में आ रही समस्याओं से भी अवगत करवाया। इस मौके पर केबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.