News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विकसित कृषि संकल्प अभियान, मंगलवार को चंदूरवाली व पीरकामडिया में कृषि वैज्ञानिक किसानो से करेंगे संवाद

विकसित कृषि संकल्प अभियान, मंगलवार को चंदूरवाली व पीरकामडिया में कृषि वैज्ञानिक किसानो से करेंगे संवाद


गांव-गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को सिखाएंगे कृषि वैज्ञानिक आधुनिक खेती के गुर



हनुमानगढ़। किसानों की आय को बढ़ाने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा खरीफ पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत 29 मई से हो चुकी है। इस अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक गांव गांव में पहुंचकर किसानों से संवाद कर किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से अवगत करवाया जा रह है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिको द्वारा खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों की उन्नत खेती तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रभावी उपयोग और प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है।  

विकसित कृषि संकल्प अभियान:  कैसे है किसानो के लिए फायदेमंद

कृषि क्षेत्र के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिको  से सीधा संवाद-

किसान अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं जैसे किसी कीट, रोग विशेष का प्रभाव आदि  को सीधे शोधकर्ता व वैज्ञानिकों से साझा कर सकेंगे 

अपने नवाचार को मंच देने का अवसर

ऐसे प्रगतिशील किसान जिन्होंने कृषि के क्षेत्र में ऐसा नवाचार किया हो जो खेती को नया आयाम दे सके लेकिन उचित मार्गदर्शन और सहयोग के अभाव में सीमित स्तर तक ही पहुंच पाया हो ऐसे नवाचार को अनुसंधान के साथ जोड़कर कृषि में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं 

अपने क्षेत्र में हो रहे नवाचार की जानकारी

किसान इस अभियान में अपने क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कृषि, पशुपालन, बागवानी, वाणिज्यिक खेती में नवाचार एवं कृषि विभाग द्वारा इसमें किए जा रहे प्रयासों की स्टीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं 

मिट्टी की दशा का पता 

इस अभियान में किसान अपने क्षेत्र कि मिट्टी के पीएच उसमें उपस्थिति पोषक तत्वों की मात्रा, और अन्य रासायनिक और भौतिक गुणों के बारे में जानकारी, प्राप्त कर सकता है* 

राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी

किसान भाई इस अभियान में कृषक हित में किसान को आर्थिक रूप से मजूबत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है

सुझाव देने का अवसर

इस अभियान में किसान अपने क्षेत्र, ग्राम पंचायत, जिला स्तर पर खेती में वर्तमान में और पूर्व में हुए बदलावों, फसलों के उत्पादन पर असर, अधिक रासायनिक खाद के प्रयोग, औद्योगक इकाइयों की स्थापना से मिट्टी और पानी में हुए बदलाव, से संबंधित अनुभव और सुझाव साझा कर सकते हैं।

विकसित कृषि संकल्प अभियान में चंदूरवाली व पीरकामडिया के किसान होंगे लाभान्वित

मंगलवार को गांव चंदूरवाली व पीरकामडिया में  विकसित कृषि संकल्प अभियान तहत कृषि विज्ञान केंद्र संगरिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक किसानो को आधुनिक कृषि की नई तकनीको के बारे में जानकारी देंगे व किसानों से संवाद कर लाभान्वित करेंगे। 




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.