News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान‘

वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान‘

'वंदे गंगा - जल संरक्षण पखवाड़ा' 5 जून से शुरू 

जिला कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं, योग दिवस, वंदे गंगा अभियान की समीक्षा


हनुमानगढ़। जिले में 5 जून से 20 जून तक वंदे गंगा - जल संरक्षण पखवाडा- 2025 मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में  जिला कलेक्टर श्री काना राम ने सोमवार को समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्हें विभागीय योजनाओं, योग दिवस तथा हरियालो राजस्थान के संबंध में तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर काना राम ने कहा कि वंदे गंगा अभियान के तहत हमारा उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, मनरेगा श्रमिकों एवं आमजन की भागीदारी के साथ जल संरक्षण की संरचनाओं की सुदृढ़ता स्थापित करना और जनजागरूकता पैदा करना है। इस दौरान पेयजल के परंपरागत स्रोतों तथा नवीन स्रोतों की साफ-सफाई, रंग रोगन, मरम्मत, पूजा-अर्चना इत्यादि के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया जाए। जिला कलेक्टर ने बताया कि 5 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम धन्नासर में आयोजित होगा, जिसमें 251 पौधों का रोपण भी किया जाएगा। इस दौरान पर्यावरण दिवस कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इससे पूर्व 4 जून को जिला मुख्यालय पर साइकिल रैली निकाली जाएगी। जिला कलेक्टर ने कहा कि पंखवाड़े में 20 जून तक शहरों में वार्ड लेवल एवं ग्राम पंचायत में ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही, प्रत्येक दिन जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपखंड स्तर पर मुख्य पर्यटक स्थलों पर भी योग करवाया जाए। टीबी मुक्त भारत अभियान, मंगला पशु बीमा योजना, फसलों की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद इत्यादि को लेकर भी समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने बताया कि 7 जून को जिला स्तरीय मानस टेनिस खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, हनुमानगढ़ एसडीएम मांगीलाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.