News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जल संरक्षण जन अभियान पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

जल संरक्षण जन अभियान पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में सांस्कृतिक संध्या में गूंजा जल संरक्षण का स्वर

लोकनृत्य, गीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति और जल बचाने का संदेश




हनुमानगढ़। वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान, पर्यावरण दिवस, गंगा दशमी के अवसर पर जिला प्रशासन व श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों, साहित्यकारों व विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से जल संरक्षण, नशा मुक्ति और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। इसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। कमल ग्रुप ने जहां हरियाणवी डांस और भंगडा से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, साहित्यिक प्रस्तुति से जल की महत्ता को शब्दों में पिरोया। विशेष शिक्षक श्री साहिल पड़िहार ने मानस अभियान पर आधारित नशा मुक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज सेवा की प्रेरणा दी गई। रामकुमार नाथ व उनकी टीम ने वाद्य यंत्र के साथ प्रस्तुति दी। “घनन घनन घन घन गिर आए बादल...” गीत के माध्यम से कार्यक्रम की थीम को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्री काना राम ने कहा कि जब कोई मुझसे पूछता है कि हनुमानगढ़ में क्या कल्चर है, तो मैं कहता हूं — “हनुमानगढ़ ही कल्चर है।” उन्होंने कहा कि इस जिले में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की संस्कृति का अनोखा संगम है। इसी विविधता ने आज की संध्या को खास बना दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जल संरक्षण जन अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य मानसून से पूर्व जल स्रोतों का संरक्षण, सफाई और मरम्मत है।



उन्होंने कहा कि हम व्यक्तिगत साफ-सफाई का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थलों की जिम्मेदारी को भूल जाते हैं। समय आ गया है कि हम अपने गांव, कस्बों और शहरों को श्रमदान व सामूहिक प्रयासों से जल संकट से मुक्त करें। जिला कलेक्टर ने "हरियालो राजस्थान" अभियान का जिक्र करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उन्हें संरक्षित रखने की भी अपील की। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई, जनप्रतिनिधि श्री अमित सहू, श्री विकास गुप्ता, श्री प्रकाश तंवर, श्री देवेंद्र पारीक, एसडीएम श्री मांगीलाल सुथार, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव, गुरु गोविंद सिंह ट्रस्ट अध्यक्ष श्री बाबूलाल जुनेजा, विश्वविद्यालय निदेशक श्री दिनेश जुनेजा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

---

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.