News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

बीज की खाली थैलियां मिलने के बाद कृषि विभाग सतर्क

बीज की खाली थैलियां मिलने के बाद कृषि विभाग सतर्क

बहलोल नगर की वन भूमि में मिली राष्ट्रीय बीज निगम की खाली थैलियां, अमानक बीज नीलामी से जुड़ा मामला

हनुमानगढ़। बहलोल नगर ग्राम पंचायत की वन भूमि में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में फेंकी गई राष्ट्रीय बीज निगम के प्रमाणित मूंग (IPM 410-3 ‘शिखा’) की लगभग 4700 खाली थैलियों की सूचना मिलते ही कृषि विभाग सतर्क हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक निदेशक कृषि विस्तार डॉ. संजीव कुमार, सहायक कृषि अधिकारी एवं क्षेत्रीय कृषि पर्यवेक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तर से संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. प्रमोद कुमार, सहायक निदेशक श्री बलकरण सिंह एवं कृषि अधिकारी श्री कुलवंत सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि यह थैलियां केंद्रीय राज्य फार्म सूरतगढ़ से संबंधित हैं, जिन्हें राष्ट्रीय बीज निगम ने खरीफ 2023 में मूंग/IPM 410-3 बीज के रूप में उत्पादित किया था। बीज की वैधता फरवरी 2025 तक थी, जिसे बढ़ाने के लिए गुणवत्ता प्रयोगशाला नई दिल्ली से पुनः परीक्षण कराया गया, लेकिन बीज अमानक पाया गया। इसके बाद राष्ट्रीय बीज निगम ने इसे अमानक बीज घोषित कर 13 मई 2025 को ऑनलाइन नीलामी के लिए आमंत्रित किया, जिसमें एचएम ट्रेडिंग कंपनी पीलीबंगा ने सर्वोच्च बोली लगाई। उक्त बीज की निकासी 28 मई 2025 को आदेश संख्या 41/79 के तहत की गई। फेंकी गई थैलियां इसी अमानक बीज से जुड़ी हैं। संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.