News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

युवा वर्ग प्रण ले कि पढूंगा तो देश के लिए, जिऊंगा तो देश के लिए: देवनानी

युवा वर्ग प्रण ले कि पढूंगा तो देश के लिए, जिऊंगा तो देश के लिए: देवनानी

देशभक्ति, बलिदान और शिक्षा के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी – देवनानी

नोहर के सिंधी बाजार में शहीद हेमू कालानी चौक का लोकार्पण, मूर्ति का अनावरण

विधानसभा अध्यक्ष का जगह - जगह स्वागत, लगे भारत माता जय के नारे

नोहर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रविवार को हनुमानगढ़ में एक दिवसीय दौरे के दौरान नोहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिंधी बाजार स्थित हेमू कालानी चौक का लोकार्पण करते हुए हेमू कालानी मूर्ति का अनावरण किया। इस पर मौजूद आमजन ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान उन्हें नोहर के भारत माता आश्रम और श्री अमर लाल साहब मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का रावतसर स्थित बीजेपी के एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल के घर पर सेकंडों कार्यकर्ताओं ने अभिन्नदन किया। 


राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि आजादी हमें बनी-बनाई नहीं मिली, यह असंख्य वीरों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हेमू कालानी जैसे युवाओं ने अंग्रेजों के सामने घुटने टेकने के बजाय फांसी को गले लगाया। कोई भी बलिदानी किसी एक समाज का नहीं होता, वह पूरे राष्ट्र का होता है। नोहर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने देश के विभाजन के समय सब कुछ छोड़कर देश के कोने-कोने में खुद को स्थापित किया और सम्मानजनक जीवन जिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने हेमू कालानी के पाठ को कक्षा 9वीं और 11वीं के पाठ्यक्रम में शामिल करवाया, जिसे आज 20 लाख छात्र पढ़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह देश आक्रांताओं को महान नहीं, महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों को महान मानता है।श्री देवनानी ने कहा कि भारत को कमजोर करने की साजिशें चल रही हैं, परंतु यह 2014 के बाद का भारत है, जो हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। उन्होंने पहलगाम हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि वीर सैनिकों ने 100 किलोमीटर पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवादियों के ठिकाने ध्वस्त किए। श्री देवनानी ने कहा कि हर नौजवान को यह प्रण लेना चाहिए—पढूंगा तो देश के लिए, जिऊंगा तो देश के लिए। उन्होंने अजमेर के फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर, और एडवर्ड म्यूजियम का नाम बदलकर महर्षि दयानंद सरस्वती संग्रहालय किए जाने की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब तक राष्ट्रगान में 'पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा' हैं, तब तक सिंध हमारा रहेगा। श्री मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत बनेगा। भारत विश्वगुरु था, विश्वगुरु है और विश्वगुरु रहेगा। सभा में पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने भी देवनानी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें नियमों से विधानसभा चलाने वाला मजबूत नेता बताया। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष  प्रमोद डेलू, बीजेपी एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पूर्व मदरसा बोर्ड चेयरमैन श्रीमती मेहरुन्निशा टाक, नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती खातून टाक, नोहर पूज सिंधी पंचायत अध्यक्ष गोपी चंद, सेवाराम मोटवानी, ओम बबलानी, दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र बचवानी, राजेंद्र सिहाग सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के नागरिक मौजूद रहें। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.