News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

निक्षय पोषण किट का किया वितरण

निक्षय पोषण किट का किया वितरण

जिला कलक्टर ने 50 से अधिक टीबी रोगियों को बांटी निक्षय पोषण किट


हनुमानगढ़। जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर श्री कानाराम ने सोमवार को कैनाल कॉलोनी जिला चिकित्सालय में 50 से अधिक टीबी (क्षय) मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, पीएमओ डॉ. शंकरलाल सोनी, एनटीईपी के डीटीओ डॉ. मुकेश शेखावत, हनुमानगढ़ बीसीएमओ डॉ. कुलदीप बराड़, कैनाल कॉलोनी जिला चिकित्सालय के डॉ. इन्द्रसेन झाझड़ा, सुरेशिया यूपीएचसी के डॉ. कार्तिक डूडी, बीपीओ रायसिंह सहारण सहित कैनाल कॉलोनी जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स एवं स्टाफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला आमजन से अपील की कि वे राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत निक्षय मित्र बनें और टीबी मरीजों को हर महीने पोषण की थैली प्रदान करें। सीएमचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री कानाराम के निर्देशन पर जिले के टीबी मरीजों 'पोषण की थैलीÓ दी जा रही है। इसी के अंतर्गत सोमवार 2 जून को कैनाल कॉलोनी जिला चिकित्सालय में जिला कलक्टर श्री कानाराम ने 50 से अधिक टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरित की। इस दौरान जिला कलक्टर ने वहां उपस्थित टीबी मरीजों से बात की एवं नियमित रूप से दवा और पोषण सामग्री खाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर श्री कानाराम ने जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास है और समाज के हर व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने भामाशाहों, निजी शिक्षण संस्थानों, व्यवसायियों तथा दुकानदारों से भी अभियान से जुडऩे की अपील की। इसके बाद जिला कलक्टर ने कैनाल कॉलोनी जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि जिला कलक्टर श्री कानाराम ने स्वयं के खर्चे पर टीबी के एक मरीज को छ: माह तक पोषण सामग्री देकर 'निक्षय मित्रÓ बनकर एक महत्वपूर्ण पहल की थी। जिला कलक्टर के आह्वान के बाद समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भामाशाह, चिकित्सा विभाग के साथ आमजन ने भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सामग्री दी थी, जो अनवरत जारी है। इसी के अंतर्गत सोमवार को कैनाल कॉलोनी जिला चिकित्सालय में जिला कलक्टर श्री कानाराम ने 50 से अधिक टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की। डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि 'निक्षय मित्रÓ टीबी मरीजों को पोषण सामग्री प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग समय-समय पर इन निक्षय मित्रों का सम्मान भी करता है।

हनुमानगढ़ बीसीएमओ डॉ. कुलदीप बराड़ ने बताया कि यह पोषण किट यूपीएचसी सुरेशिया, यूपीएचसी जंक्शन, कैनाल कॉलोनी जिला चिकित्सालय एवं पीएचसी जंडावाली के स्टाफ द्वारा भामाशाह से सहयोग से वितरित की गई है।

क्या है निक्षय मित्र

टीबी मरीजों को दवा खाने के साथ-साथ पोषण सामग्री की भी आवश्यकता होती है। कोई भी व्यक्ति, सामाजिक संस्था, जनप्रतिनिधि आदि टीबी मरीज को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री उपलब्ध करवा सकता है। इसमें टीबी मरीजों को मूंग, दाल, चने, गुड़, सरसों का तेल, गेहूं-चावल जैसी पोषण सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.