News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

बारिश के दौरान जिला कलेक्टर ने शेड के नीचे बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याए

महराना गांव में रात्रि चौपाल, 21 से अधिक परिवेदनाए सुनीं, मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश

हनुमानगढ़। राज्य सरकार की जनसुनवाई और संवेदनशील प्रशासन की नीति के तहत देर रात भादरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत महराना में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. यादव, जिला मुख्यालय से करीब 160 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में आमजन की परिवेदनाए सुनने स्वयं पहुंचे और एक-एक परिवादी से संवाद किया।बारिश ने जनसुनवाई के दौरान खलल जरूर डाला, लेकिन जिला कलेक्टर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जनसुनवाई जारी रखी। बारिश के चलते जब खुले मंच पर रात्रि चौपाल संभव नहीं रही, तो उन्होंने विद्यालय परिसर में बने शेड के नीचे बैठकर जनसुनवाई जारी रखी। जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता हैं। चौपाल में खाता विभाजन, सफाई कार्य में लापरवाही, जोहड़ पर अवैध कब्जे, फिरनी के निर्माण, रास्तों की बाधा, बिजली पोल बदलवाने, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने, पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन बिछाने, सहकारी समिति में अनियमितता और बस स्टैंड के पास जलभराव जैसी 21 से अधिक परिवाद ग्रामीणों ने दिए।

जिला कलेक्टर ने अधिकांश शिकायतों पर मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। चौपाल में एसडीएम कल्पित शिवराण, एसीईओ श्री देशराज बिश्नोई, तहसीलदार, बीडीओ समेत सभी जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही मानस खेल अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिताए भी आयोजित की गईं, जिसमें युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। जिला कलेक्टर यादव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े, बल्कि अधिकारी स्वयं उनके द्वार तक पहुंचें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.